{"_id":"6ae99f22494155afe70da307","slug":"video-himachal-electricity-board-pensioners-arrears-and-da-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: एरियर और महंगाई भत्ते के भुगतान के आदेश पर पेंशनर्स ने हाईकोर्ट का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: एरियर और महंगाई भत्ते के भुगतान के आदेश पर पेंशनर्स ने हाईकोर्ट का जताया आभार
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक मंगलवार को नालागढ़ में विजय जोशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय द्वारा पेंशनरों को एरियर और महंगाई भत्ते का भुगतान करने के आदेश देने पर न्यायालय का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन जमा किए गए। इस मौके पर संघ के सदस्यों ने पेंशनरों से सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक को न खोलें, क्योंकि ऐसा करने से बैंक खाते से पैसे कटने का खतरा हो सकता है।
बैठक में सरकार से पेंशनरों की अन्य लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग उठाई गई।
इस अवसर पर धर्मचंद, मुरली गुप्ता, महिंद्र सिंह, भगत सिंह, चमन लाल, आरसी भल्ला सहित अनेक पेंशनर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।