Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: गर्भवती महिलाओं के शुगर टेस्ट में इस्तेमाल होने वाले ग्लूकोज की सप्लाई ठप

Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए थे टेंडर, कंपनी ने किए रद्द
विज्ञापन

लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान न करने से नहीं दी सप्लाई
ऑपरेशन के दौरान शुगर की जांच के लिए जरूरी होता है यह ग्लूकोज

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में गर्भवती महिलाओं के प्रसव से पहले होने वाले शुगर टेस्ट के दौरान इस्तेमाल होने वाले ग्लूकोज की सप्लाई ठप हो गई है। इसका कारण सरकार की ओर से ग्लूकोज की सप्लाई देने वाली कंपनी का बकाया पैसा न देना बताया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्लूकोज के लिए संबंधित कंपनी के लिए टेंडर भरा गया था, लेकिन कंपनी की ओर से इसे रद्द कर दिया गया।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में ग्लूकोज की सप्लाई खत्म है। इस कारण गर्भवती महिलाओं को आम शुगर टेस्ट ही करवाने पड़ रहे हैं। इस कारण गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए सही से शुगर की जानकारी नहीं मिल पा रही है। सूत्रों के अनुसार लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान न करने से कंपनी की ओर से सप्लाई नहीं दी गई है। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं में शुगर की सही जानकारी के लिए यह ग्लूकोज की डोज दी जाती है। गर्भवती महिला को ग्लूकोज पिलाने से शरीर के इंसुलिन सिस्टम का भी टेस्ट किया जाता है। इससे यह पता चलता है कि गर्भावस्था के दौरान महिला का शरीर बढ़े हुए शुगर को कितनी तेजी से पचा रहा है। वहीं प्रसव से पहले भी महिलाओं को इसकी डोज दी जाती है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा का पता चलता है। महिलाओं में शुगर की समय रहते जानकारी न मिले, तो इसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी पड़ सकता है। अब अस्पताल में आने वाली महिलाओं को सामान्य टेस्ट ही करवाने पड़ रहे हैं। इससे महिला के शरीर में बढ़े हुए शुगर को पचाने की क्षमता की सही जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाला ग्लूकोज निजी मेडिकल स्टोर में नहीं मिलता है। विभाग की ओर से सप्लाई आने का इंतजार ही किया जा रहा है।


कोट
विभाग की ओर से दूसरी कंपनी को टेंडर जारी कर दिया गया है। कंपनी की ओर से सप्लाई मिलने के बाद उसे अस्पतालों में भेज दिया जाएगा। इसके बाद महिलाओं के शुगर टेस्ट हो सकेंगे। विभाग कोशिश कर रहा है कि ग्लूकोज की सप्लाई जल्द मिले। - डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed