Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
geologist and a Junior Engineer, accompanied by the Municipal Corporation Ward-15 Councilor, conducted an inspection
{"_id":"6a9aa2eb822265cfc2071082","slug":"video-geologist-and-a-junior-engineer-accompanied-by-the-municipal-corporation-ward-15-councilor-conducted-an-inspection-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: नगर निगम वार्ड-15 का पार्षद सहित भूगर्भ वैज्ञानिक व जेई ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: नगर निगम वार्ड-15 का पार्षद सहित भूगर्भ वैज्ञानिक व जेई ने किया निरीक्षण
नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर 15 को आदर्श वार्ड बनाने तथा भविष्य में क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े, इस दिशा में पार्षद अभिषेक ठाकुर की ओर से एक और महत्वपूर्ण पहल की गई। भूगर्भ वैज्ञानिक दिवेश तथा जल शक्ति विभाग के जेई विकास के साथ पार्षद अभिषेक ठाकुर ने वार्ड नंबर 15 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान संभावित बोरिंग स्थलों, भूजल स्तर और भविष्य में पानी की उपलब्धता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। दौरे के दौरान यह विचार-विमर्श किया गया कि वार्ड में बढ़ती पानी की आवश्यकता को देखते हुए अभी से आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आने वाले समय में वार्ड नंबर 15 के निवासियों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर वार्ड नंबर 15 के कुछ क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने क्षेत्रों में पानी से संबंधित समस्याओं एवं आवश्यकताओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। पार्षद अभिषेक ठाकुर ने कहा कि वार्ड नंबर 15 को एक आदर्श वार्ड बनाने के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। पानी जैसी आवश्यक सुविधा को लेकर दीर्घकालीन योजना तैयार कर उस पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने भूगर्भ वैज्ञानिक दिवेश एवं जल शक्ति विभाग के जेई विकास का वार्ड का दौरा करने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।