{"_id":"6a72f2cb58d3f44d3d062794","slug":"video-dagshai-school-ek-ped-maa-ke-naam-plantation-drive-solan-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: डगशाई स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: डगशाई स्कूल में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों तथा विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी मां के नाम एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई और पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने का संकल्प भी लिया गया।
प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने कहा कि “आज वन हैं तो हम हैं।” उन्होंने कहा कि वनों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वनों में अनेक प्रकार के जीव-जंतु निवास करते हैं और गर्मियों में जंगलों में लगने वाली आग से हजारों जीवों की मृत्यु हो जाती है, जो अत्यंत दुखद है। उन्होंने लोगों से जंगलों की सुरक्षा के प्रति जागरूक होने और प्राकृतिक संपदा को बचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस और एनसीसी के छात्रों ने झरीनो, बांस, सेन, रीठा और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस पौधारोपण कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण की भावना को और अधिक मजबूत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।