Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Video: All four clocks of the historic Lytton Memorial at Nahan's Delhi Gate stopped Machinery jammed due to rain water
{"_id":"6a8703b0ad110894ad00d94e","slug":"video-video-all-four-clocks-of-the-historic-lytton-memorial-at-nahans-delhi-gate-stopped-machinery-jammed-due-to-rain-water-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नाहन के दिल्ली गेट में ऐतिहासिक लिटन मेमोरियल की चारों घड़ियां रुकीं बारिश के पानी के कारण जाम हुई मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नाहन के दिल्ली गेट में ऐतिहासिक लिटन मेमोरियल की चारों घड़ियां रुकीं बारिश के पानी के कारण जाम हुई मशीनरी
नाहन (सिरमौर)। रियासतकालीन धरोहर लिटन मेमोरियल (दिल्ली गेट) में लगी घड़ियों में 3 बजकर 07 मिनट बजे रह गए हैं। इसके बाद से घड़ियों के कांटे आगे नहीं बढ़े हैं। हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण ऐतिहासिक धरोहर लिटन मेमोरियल भी सुरक्षित नहीं रह सका। बताया जा रहा है सिरमौरी हुकमरानों की ओर से बनाए गए लिटन मेमोरियल की घड़ियों में पानी घुस गया। इससे घड़ियों की मशीनरी जाम हो गई है।बता दें, सिरमौर के जिला मुख्यालय नाहन शहर का दिल्ली गेट किसी अजूबे से कम नहीं है। खास यह है कि दिल्ली गेट के आखिरी गुंबद में चारों ओर चार घड़ियां स्थापित की गई हैं। बताया जाता है कि भारत के वायसराय लॉर्ड लिटन के सम्मान में 1877 में इस स्मारक स्थल की स्थापना सिरमौर के महाराजा ने करवाई थी। अब इसकी देखरेख का जिम्मा स्थानीय नगर परिषद के पास है। नाहन के पक्का टैंक निवासी राजेंद्र सोहल का परिवार 123 साल से इन घडिय़ों की देख-रेख कर रहा है। पहले राजेंद्र सोहल के पूर्वज इन घडिय़ों में चाबी देने, मरम्मत और तेल वगैरह देने का कार्य करते थे। अब, राजेंद्र सोहल 53 साल से इन घडिय़ों की देख रेख कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।