{"_id":"6ae1dbc1a1f31ad6e70d6764","slug":"mehandi-rasam-in-paras-school-and-lolar-nahan-news-c-177-1-ssml1030-192743-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बच्चों ने शिक्षिकाओं, कोलर क्षेत्र की महिलाओं के हाथों पर सजाई निशुल्क मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बच्चों ने शिक्षिकाओं, कोलर क्षेत्र की महिलाओं के हाथों पर सजाई निशुल्क मेहंदी
विज्ञापन
पारस स्कूल में करवा चौथ पर्व को लेकर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्रोत्र: आयोजक
करवा चौथ के पर्व को अत्यंत उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया
पारस स्कूल और कोलर की महिलाओं का संयुक्त अभियान, वृद्धाश्रम को जुटाया फंड
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पारस पब्लिक हाई स्कूल, कोलर में करवा चौथ का पर्व इस वर्ष अत्यंत उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया है। विद्यालय परिवार और स्थानीय महिलाओं के इस संयुक्त अभियान ने परंपरा और सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों ने शिक्षिकाओं और कोलर क्षेत्र से पधारी महिलाओं और अतिथियों के हाथों पर निशुल्क मेहंदी रचाई, ताकि व्यस्तता के कारण बाहर न जा पाने वाली महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जा सके।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मनोज वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सुदृढ़ नींव है। यह पर्व उनके त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है और हमारा उद्देश्य बच्चों में ऐसे ही संस्कार जगाना है। इस आयोजन का सबसे खास पहलू इसका सेवा भाव रहा। मेहमानों से शगुन के रूप में मिलने वाली राशि को बच्चों को देने के बजाय ''''''''चैरिटी बॉक्स'''''''' में दान करने का अनुरोध किया गया। इस सामूहिक प्रयास से एकत्रित संपूर्ण धनराशि वृद्धाश्रम, पांवटा साहिब के बुजुर्गों की सेवा और भलाई के लिए समर्पित की जाएगी। नेक कार्य के लिए लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आयोजन समिति ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम के अंत में, सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्य व आसपास क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
पारस स्कूल और कोलर की महिलाओं का संयुक्त अभियान, वृद्धाश्रम को जुटाया फंड
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पारस पब्लिक हाई स्कूल, कोलर में करवा चौथ का पर्व इस वर्ष अत्यंत उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया है। विद्यालय परिवार और स्थानीय महिलाओं के इस संयुक्त अभियान ने परंपरा और सेवा का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चों ने शिक्षिकाओं और कोलर क्षेत्र से पधारी महिलाओं और अतिथियों के हाथों पर निशुल्क मेहंदी रचाई, ताकि व्यस्तता के कारण बाहर न जा पाने वाली महिलाओं को विशेष सम्मान दिया जा सके।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मनोज वर्मा ने कहा कि नारी शक्ति समाज की सुदृढ़ नींव है। यह पर्व उनके त्याग और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है और हमारा उद्देश्य बच्चों में ऐसे ही संस्कार जगाना है। इस आयोजन का सबसे खास पहलू इसका सेवा भाव रहा। मेहमानों से शगुन के रूप में मिलने वाली राशि को बच्चों को देने के बजाय ''''''''चैरिटी बॉक्स'''''''' में दान करने का अनुरोध किया गया। इस सामूहिक प्रयास से एकत्रित संपूर्ण धनराशि वृद्धाश्रम, पांवटा साहिब के बुजुर्गों की सेवा और भलाई के लिए समर्पित की जाएगी। नेक कार्य के लिए लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आयोजन समिति ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में, सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ सदस्य व आसपास क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन