{"_id":"6ae1db1e53ac8a85c1075e93","slug":"nss-sivir-in-sainwala-school-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192730-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नशामुक्त और टीबी मुक्त भारत के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नशामुक्त और टीबी मुक्त भारत के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान
विज्ञापन
सैनवाला स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन मौके मुख्यातिथि के साथ श्रेष्ठ स्वयंसेवी और शिक्षक। स्र
सचित्र-संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह में जिला युवा अधिकारी अमरशा शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशामुक्त भारत और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए जनजागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वयंसेविका सृष्टि ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की और सात दिनों के दौरान आयोजित गतिविधियों और स्वयंसेवकों के योगदान का ब्योरा दिया। प्रधानाचार्य आयूब खान ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत, एनएसएस गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत समूहगान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
सृष्टि ने बताया कि 21 अक्तूबर से शुरू हुए शिविर में नशामुक्त भारत और टीबी मुक्त भारत की थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। स्लोगन लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तहत भी गतिविधियां करवाई गईं। स्वयंसेवकों ने विद्यालय की एनएसएस वाटिका में 51 नए गमले तैयार कर परिसर की सुंदरता बढ़ाने में योगदान दिया। प्रतिदिन हुए सामूहिक विचार-विमर्श से विद्यार्थियों को अपने विचार साझा करने का अवसर मिला, जिससे उनमें नेतृत्व, अभिव्यक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान पूर्व प्रधान संदीपक तोमर, रेटिना सर्जन डॉ. मंदीप तोमर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोनिका, हिमालयन कॉलेज के बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों, जिला रोजगार अधिकारी नाहन और राजकुमार कालिया ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। शिविर के शुभारंभ पर आमवाला सैनवाला पंचायत प्रधान सीमा देवी मुख्यातिथि रहीं, जबकि संदीपक तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।-- -- -
-- -संवाद
विज्ञापन
नाहन/कालाअंब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैनवाला में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह में जिला युवा अधिकारी अमरशा शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और समाज के प्रति युवाओं की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने नशामुक्त भारत और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए जनजागरूकता फैलाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर स्वयंसेविका सृष्टि ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की और सात दिनों के दौरान आयोजित गतिविधियों और स्वयंसेवकों के योगदान का ब्योरा दिया। प्रधानाचार्य आयूब खान ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत, एनएसएस गीत और देशभक्ति से ओतप्रोत समूहगान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
सृष्टि ने बताया कि 21 अक्तूबर से शुरू हुए शिविर में नशामुक्त भारत और टीबी मुक्त भारत की थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। स्लोगन लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और टीबी उन्मूलन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के तहत भी गतिविधियां करवाई गईं। स्वयंसेवकों ने विद्यालय की एनएसएस वाटिका में 51 नए गमले तैयार कर परिसर की सुंदरता बढ़ाने में योगदान दिया। प्रतिदिन हुए सामूहिक विचार-विमर्श से विद्यार्थियों को अपने विचार साझा करने का अवसर मिला, जिससे उनमें नेतृत्व, अभिव्यक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान पूर्व प्रधान संदीपक तोमर, रेटिना सर्जन डॉ. मंदीप तोमर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मोनिका, हिमालयन कॉलेज के बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों, जिला रोजगार अधिकारी नाहन और राजकुमार कालिया ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। शिविर के शुभारंभ पर आमवाला सैनवाला पंचायत प्रधान सीमा देवी मुख्यातिथि रहीं, जबकि संदीपक तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा।