Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Sirmaur Monthly meeting of Himachal Transport Retired Employees Welfare Forum held at Shri Sanatan Dharma Mandir Nahan
{"_id":"6848309d437c1b06fd08a461","slug":"video-sirmaur-monthly-meeting-of-himachal-transport-retired-employees-welfare-forum-held-at-shri-sanatan-dharma-mandir-nahan-2025-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur: हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर नाहन में आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur: हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर नाहन में आयोजित
हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता मोहन सिंह ठाकुर ने की। कार्यवाही का संचालन हरशरण शर्मा ने किया। बैठक में सदस्यों ने मांगों और समस्याओं का समाधान न होने पर सरकार और निगम प्रबंधन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया। पेंशनरों ने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकार और प्रबंधन दूसरी देनदारियों को चुकाने में तो असमर्थ हैं ही, ऊपर से इनके पास पेंशन भी समय पर नहीं दी जा रही है। बैठक में मौजूद मोहन सिंह ठाकुर, सतीश चंद गर्ग, हरशरण शर्मा, सुरेश कुमार, अमन कुमार, गीता राम अमरीश कुमार ने कहा कि महीने की 10 तारीख बीत चुकी है, अभी तक भी पेंशन खाते में नहीं आई है। सोमदत्त, अशरफ अली, मोहम्मद इस्लाम, गोरखाराम, बृजभूषण, रामनाथ, गुमान सिंह ने जनवरी 2016 से संशोधित पेंशन व नया वेतनमान, 2015 से लंबित डीए देने की गुहार लगाई। इसके अलवा तारा देवी, श्याम लाल, मीना धवन, जय गोपाल, चांद बीबी, फियाज अहमद, शशि बाला, राजिंद्र कुमार, राधा देवी व गोबिंद लाल ने सरकार व निगम प्रबंधन से ढाई साल से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए राशि देने और स्थाई चिकित्सा भत्ता हजार रुपये प्रति माह करने की मांग की। बैठक में मौजूद सदस्यों ने देनदारियां देने के न्यायालय के आदेशों की पालना नहीं होने पर भी गहरा रोष प्रकट किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।