{"_id":"6afaf522b5a287cbec0588d6","slug":"nagar-kirtan-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-194311-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: गुरु की नगरी पांवटा साहिब में शान से निकला भव्य नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: गुरु की नगरी पांवटा साहिब में शान से निकला भव्य नगर कीर्तन
विज्ञापन
गुरु की नगरी पांवटा साहिब के स्थापना दिवस पर पंज प्यारों की अगुवाई में निकलता नगर कीर्तन। संवाद
-पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री दशमेश पड़ाव से शुरू हुआ नगर कीर्तन, गतका पार्टियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने वर्ष 1685 में बसाई थी धार्मिक नगरी, स्थापना दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की संगत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की ओर से बसाई गई ऐतिहासिक और पवित्र नगरी पांवटा साहिब का स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष 1685 में स्थापित इस धार्मिक नगरी के स्थापना दिवस पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में शीश नवाया।
नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री दशमेश पड़ाव से हुआ। शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर कीर्तन बद्रीपुर तक पहुंचा और वापस गुरुद्वारा साहिब परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह संगत के स्वागत और सेवा के लिए स्टॉल लगाए गए थे। श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की। पूरे शहर में गुरुबाणी के मधुर शब्द और बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
नगर कीर्तन में शामिल गतका पार्टियों ने सिखों की पारंपरिक युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया। तलवारबाजी और अन्य हैरतअंगेज करतबों के माध्यम से युवाओं ने अपनी कला और साहस का परिचय दिया। वहीं, रागी जत्थों ने गुरुबाणी के मधुर शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के उपप्रधान हरभजन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन और मैनेजर जगीर सिंह ने बताया कि सिरमौर रियासत के तत्कालीन राजा मेदनी प्रकाश के निमंत्रण पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज वर्ष 1685 में आनंदपुर साहिब से सिरमौर रियासत पहुंचे थे। रियासत के भ्रमण के दौरान गुरु साहिब को यमुना नदी का शांत और सुंदर तट बेहद पसंद आया। इसके बाद उन्होंने यहां अपना पड़ाव डाला और इस स्थान का नाम पांवटा साहिब पड़ा। गुरु साहिब ने यहां करीब साढ़े चार वर्ष बिताए और इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों की रचना भी की।
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन के अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही कीर्तन दरबार सहित कई धार्मिक कार्यक्रम भी करवाए जा रहे हैं। इन आयोजनों में हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरी नगरी गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की स्मृतियों और गुरुबाणी के रंग में रंगी नजर आई।-- -- -- -- -
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने वर्ष 1685 में बसाई थी धार्मिक नगरी, स्थापना दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की संगत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की ओर से बसाई गई ऐतिहासिक और पवित्र नगरी पांवटा साहिब का स्थापना दिवस सोमवार को श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष 1685 में स्थापित इस धार्मिक नगरी के स्थापना दिवस पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निकले नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में शीश नवाया।
नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरुद्वारा श्री दशमेश पड़ाव से हुआ। शहर के विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर कीर्तन बद्रीपुर तक पहुंचा और वापस गुरुद्वारा साहिब परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान जगह-जगह संगत के स्वागत और सेवा के लिए स्टॉल लगाए गए थे। श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन में शामिल संगत के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की। पूरे शहर में गुरुबाणी के मधुर शब्द और बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
नगर कीर्तन में शामिल गतका पार्टियों ने सिखों की पारंपरिक युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया। तलवारबाजी और अन्य हैरतअंगेज करतबों के माध्यम से युवाओं ने अपनी कला और साहस का परिचय दिया। वहीं, रागी जत्थों ने गुरुबाणी के मधुर शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पांवटा साहिब के उपप्रधान हरभजन सिंह, महासचिव हरप्रीत सिंह रतन और मैनेजर जगीर सिंह ने बताया कि सिरमौर रियासत के तत्कालीन राजा मेदनी प्रकाश के निमंत्रण पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज वर्ष 1685 में आनंदपुर साहिब से सिरमौर रियासत पहुंचे थे। रियासत के भ्रमण के दौरान गुरु साहिब को यमुना नदी का शांत और सुंदर तट बेहद पसंद आया। इसके बाद उन्होंने यहां अपना पड़ाव डाला और इस स्थान का नाम पांवटा साहिब पड़ा। गुरु साहिब ने यहां करीब साढ़े चार वर्ष बिताए और इस दौरान अनेक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथों की रचना भी की।
उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन के अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके साथ ही कीर्तन दरबार सहित कई धार्मिक कार्यक्रम भी करवाए जा रहे हैं। इन आयोजनों में हिमाचल प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर पूरी नगरी गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की स्मृतियों और गुरुबाणी के रंग में रंगी नजर आई।
