{"_id":"6afaeb904562562ff406ecd7","slug":"bhagvaan-parsuram-and-renuka-ji-jhanki-nahan-news-c-177-1-nhn1010-194292-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: भगवान परशुराम और मां रेणुका के मिलन की झलक दिखाएगी आकर्षक झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: भगवान परशुराम और मां रेणुका के मिलन की झलक दिखाएगी आकर्षक झांकी
विज्ञापन
रेणुका मेले की शोभायात्रा के लिए तैयार की जा रही झांकी। संवाद
-गिरि नदी से त्रिवेणी संगम तक 19 नवंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सैकड़ों युवा होंगे शामिल
-आठ वर्षों से लगातार मेले में झांकी निकाल रहा भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के आगाज को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ने लगा है। मेले के शुभारंभ अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज की ओर से आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है। भगवान परशुराम और मां रेणुका के पौराणिक मिलन की झलक दर्शाती यह झांकी शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
सेवादल की ओर से इस बार शोभायात्रा में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की गई है। इसके तहत जामू कोटी और खालाक्यार पंचायतों के प्रत्येक घर में निमंत्रण भेजा गया है। सेवादल ने हर परिवार से कम से कम एक युवा को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। 19 नवंबर को यह झांकी गिरि नदी से शुरू होने वाली शोभायात्रा के साथ रेणुकाजी स्थित त्रिवेणी संगम तक पहुंचेगी। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि झांकी को आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसमें भगवान परशुराम और मां रेणुका के मिलन के दृश्य को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवादल की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार रेणुका मेले में झांकी निकाली जा रही है। इस बार भी झांकी को भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु भगवान परशुराम और मां रेणुका के पौराणिक मिलन की परंपरा को करीब से देख सकें।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
-आठ वर्षों से लगातार मेले में झांकी निकाल रहा भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के आगाज को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ने लगा है। मेले के शुभारंभ अवसर पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज की ओर से आकर्षक झांकी तैयार की जा रही है। भगवान परशुराम और मां रेणुका के पौराणिक मिलन की झलक दर्शाती यह झांकी शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
सेवादल की ओर से इस बार शोभायात्रा में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की गई है। इसके तहत जामू कोटी और खालाक्यार पंचायतों के प्रत्येक घर में निमंत्रण भेजा गया है। सेवादल ने हर परिवार से कम से कम एक युवा को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। 19 नवंबर को यह झांकी गिरि नदी से शुरू होने वाली शोभायात्रा के साथ रेणुकाजी स्थित त्रिवेणी संगम तक पहुंचेगी। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भगवान परशुराम सेवादल जामू भोज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि झांकी को आकर्षक रूप देने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसमें भगवान परशुराम और मां रेणुका के मिलन के दृश्य को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवादल की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार रेणुका मेले में झांकी निकाली जा रही है। इस बार भी झांकी को भव्य रूप देने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु भगवान परशुराम और मां रेणुका के पौराणिक मिलन की परंपरा को करीब से देख सकें।
विज्ञापन
