फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmaur: Congress takes out victory march in Nahan over Education Minister's resignation.

सिरमौर : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर नाहन में कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च

Sat, 25 Jul 2026 08:55 PM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:55 PM IST
Sirmaur: Congress takes out victory march in Nahan over Education Minister's resignation.
नाहन (सिरमौर)। नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई कथित बर्बरता के विरोध में जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम को जिला मुख्यालय नाहन में एक विशाल विजय मार्च का आयोजन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार की अध्यक्षता में आयोजित यह विजय मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न बाजारों से होता हुआ चौगान के पास संपन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। विजय मार्च के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर देश भर के छात्रों में भारी आक्रोश था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कथित रूप से सत्ताधारी दल के युवाओं के शामिल होने के भी आरोप लगे। इस अन्याय के खिलाफ देश भर के कांग्रेस जनों ने व्यापक आंदोलन छेड़ा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा संसद से लेकर सड़क तक इस मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाने और संसद न चलने देने के दृढ़ संकल्प के कारण ही आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है। उन्होंने इसे पूरे देश के छात्रों और युवाओं की बहुत बड़ी जीत बताया। आनंद परमार ने कहा कि इस इस्तीफे के बाद पूरे देश और प्रदेश के युवाओं व छात्र वर्ग में खुशी की लहर दौड़ गई है। शनिवार का यह विजय मार्च इसी ऐतिहासिक सफलता और छात्रों के संघर्ष को समर्पित है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह सब अन्याय पर न्याय की जीत है और सत्य की कभी हार नहीं होती। कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं और छात्रों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी और उनके भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सीटीओ चाैक पर की नारेबाजी

25 Jul 2026

Video: गेयटी थियेटर में शिल्प मेला, मुरादाबादी पीतल बनी आकर्षण

25 Jul 2026

Video: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ में स्वामी प्रसाद मौर्या

25 Jul 2026

Meerut: फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

25 Jul 2026

रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा: 2027 चुनाव से पहले पंजाब में भाजपा की नई रणनीति?

विज्ञापन

झज्जर में बहादुरगढ़ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; एक की हालत गंभीर

सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने स्कॉर्पियों पर बोला हमला, शीशे तोड़े

25 Jul 2026
विज्ञापन

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होने पर झूमे छात्र, जमकर की गई नारेबाजी

25 Jul 2026

सिविल लाइंस में सांसद लिखी कार पर प्रदर्शनकारियों ने बोला हमला, जमकर हुआ हंगामा

25 Jul 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में झूमे प्रदर्शन छात्र, जमकर मनाया जश्न

25 Jul 2026

Video: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्म दिन के अवसर पर आयोजित संकल्प दिवस समारोह

25 Jul 2026

Muzaffarnagar: जंतर-मंतर पर आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

25 Jul 2026

Saharanpur: जंतर मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध, छात्रों के समर्थन में आसपा का जोरदार प्रदर्शन

25 Jul 2026

पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट! कलेक्टरों को मिले आरक्षण लॉटरी के अधिकार

25 Jul 2026

Video: झंडूता में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

25 Jul 2026

Video: चैलचौक में नकाबपोशों ने नई महिंद्रा पिकअप की स्टेपनी उड़ाई, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

25 Jul 2026

VIDEO: मथुरा के पुराने बस स्टैंड पर रोडवेज बस चालकों में चले लात-घूंसे

25 Jul 2026

VIDEO: ईदगाह स्टेशन पर चौथे दिन भी जारी रही सफाईकर्मियों की हड़ताल

25 Jul 2026

ग्रेटर नोएडा: यूपी रेरा अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्राधिकरण की नई पहलों की जानकारी दी

25 Jul 2026

फिरोजपुर में नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आप का प्रदर्शन

फिरोजपुर में तीन नए आम आदमी क्लीनिक शुरू, विधायक भुल्लर ने किया उद्धघाटन

श्री हरिमंदिर साहिब से शुरू हुआ खालसा मार्च, 28 जुलाई को मोगा पहुंचेगा मीरी पीरी खालसा मार्च

Ground Report: प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज; देखें रिपोर्ट

25 Jul 2026

VIDEO: आजमगढ़ में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आजाद पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन

25 Jul 2026

पेपर लीक पर सुल्तानपुर में गरजे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता, सौंपा ज्ञापन

25 Jul 2026

CJP Protest Video : जंतर-मंतर में फिर मचा बवाल, लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस के गोले छोड़े

25 Jul 2026

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दो दिवसीय डेंटल शो 2026 का आयोजन

25 Jul 2026

कानपुर: ब्रह्मवर्त घाट के सामुदायिक शौचालय से हैंडपंप और सोलर सिस्टम गायब, जिम्मेदार बेखबर

25 Jul 2026

कानपुर: युवाओं में बढ़ रहा ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, आधुनिक इलाज पर विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

25 Jul 2026

कानपुर: डीएवी कॉलेज में रोजगार मेले की रौनक, नौकरी की तलाश में उमड़े युवा

25 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed