{"_id":"6ad1f653c6f79e2a8b0251d0","slug":"video-silver-bells-school-nahan-maths-science-exhibition-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: सिल्वर बेल्स स्कूल में सजी गणित-विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: सिल्वर बेल्स स्कूल में सजी गणित-विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:32 PM IST
Link Copied
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल नाहन में दो दिवसीय गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। स्कूल सभागार में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक डॉ. आशिमा राघव और प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रदर्शनी में तीसरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न मॉडल, चार्ट और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और गणितीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों और गणितीय अवधारणाओं को सरल व रोचक तरीके से समझाया।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों को व्यावहारिक रूप में प्रस्तुत किया। तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने जल समाधान, आकारों का शहर, कबाड़ से जुगाड़ और भिन्न रोबोट जैसे मॉडल बनाए। चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने जल चक्र, जल संसाधन, आरोही-अवरोही क्रम और मापन पार्क पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रकाश संश्लेषण, स्वस्थ खाओ-स्वस्थ रहो, कोण और उनके प्रकार तथा मापन से संबंधित प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने गति के प्रकार, ज्वालामुखी, वर्षा जल संचयन और भिन्न के प्रकार को मॉडलों के माध्यम से समझाया।
सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के पाचन तंत्र, मैथ पार्क, सूर्य ग्रहण और इलेक्ट्रिक पवन चक्की से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं, आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्युत चालक, सूक्ष्म जीव और ग्राफ के प्रकार पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
प्रदर्शनी के साथ स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) भी आयोजित की गई। इस दौरान अभिभावकों को विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक रिपोर्ट दिखाई गई। साथ ही उनकी शैक्षणिक प्रगति और सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई।
अभिभावकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों और उनकी मेहनत की सराहना की। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और विषयों को समझाने के तरीके ने अभिभावकों को प्रभावित किया।
स्कूल प्रबंधन ने प्रदर्शनी को सफल बनाने में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत, नवाचार और सीखने के प्रति उत्साह की सराहना की।
प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, विषयों की व्यावहारिक समझ विकसित करने और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।