{"_id":"6ad2376d61d66645b30ff01b","slug":"volunteers-carried-out-several-activities-during-the-seven-day-camp-nahan-news-c-177-1-ssml1028-191763-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने की कई गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने की कई गतिविधियां
Sat, 17 Oct 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
बांदली ढांडस स्कूल में मुख्यातिथि के साथ शिक्षक व एनएसएस शिविर में भाग लेने वाले स्वयं सेवी। स्
सचित्र--
एसडीएम जसपाल कपूर ने किया एनएसएस शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदली ढाढस स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन, स्वयंसेवियों को किया सम्मानित
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बांदली ढाढस में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह में शिलाई के एसडीएम जसपाल कपूर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वयंसेवी छात्राओं ने स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह वर्मा ने शिविर के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इसका लक्ष्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, अनुशासन, स्वच्छता, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना है। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही पौधारोपण, जागरूकता रैली और अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया।
मुख्य अतिथि जसपाल कपूर ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। महिला कार्यक्रम अधिकारी तारा शर्मा ने शिविर की गतिविधियों और उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले स्वयंसेवियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा ठाकुर ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया तथा शिविर के सफल आयोजन के लिए स्वयंसेवियों को बधाई दी। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य रमेश नेगी, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष खजान सिंह, एसएमसी सदस्य चंदन सिंह, बलबीर सिंह और प्रकाश चौहान सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।