फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   6,000 devotees paid their respects at Trilokpur Temple on the sixth day.

Sirmour News: त्रिलोकपुर मंदिर में छठे दिन 6 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sat, 17 Oct 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sat, 17 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
6,000 devotees paid their respects at Trilokpur Temple on the sixth day.
त्रिलोकपुर में छठे नवरात्र के अवसर पर कतारबद्ध श्रद्धालु अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुए
माता बाला सुंदरी के दरबार में 8.49 लाख रुपये की नकदी चढ़ाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को माता बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में करीब छह हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में करीब 8.5 लाख रुपये नकद चढ़ावा चढ़ाया गया। मेले का छठा दिन शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

मंदिर के कपाट सुबह चार बजे खोल दिए गए। इसके बाद माता के श्रृंगार, आरती और भोग की रस्म निभाई गईं। धार्मिक अनुष्ठानों में पुश्तैनी भक्त परिवार और मंदिर न्यास के सदस्यों ने भाग लिया। दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। मेला अधिकारी एवं नाहन के तहसीलदार उपेंद्र चौहान ने बताया कि छठे दिन करीब छह हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु रहीं और आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed