Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
RTI activist Chatar Singh said – despite the complaint, no action is being taken against the electricity board officer.
{"_id":"69970c68ab537c74f408efdb","slug":"video-rti-activist-chatar-singh-said-despite-the-complaint-no-action-is-being-taken-against-the-electricity-board-officer-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: आरटीआई कार्यकर्ता चतर सिंह ने नाहन में की पत्रकार वार्ता, जानें क्या बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: आरटीआई कार्यकर्ता चतर सिंह ने नाहन में की पत्रकार वार्ता, जानें क्या बोले
पांवटा साहिब में बिजली बोर्ड के अधिकारी पर सरकार, बिजली बोर्ड और प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। गुरुवार को नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में यह आरोप पांवटा साहिब निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चतर सिंह ने जड़े। उन्होंने कहा कि इस बारे में वह कई बार सरकार, बोर्ड के उच्चाधिकारियों व प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चतर सिंह ने कहा कि उन्होंने बिजली बोर्ड में आरटीआई से जानकारी मांगी तो गुस्साए अधिकारियों ने जबरन उनका बिजली का कनेक्शन ही काट दिया। 22 दिनों तक उनका कनेक्शन कटा रहा। कनेक्शन काटने के बाद बोर्ड की ओर से तर्क दिया गया कि उनके घर पर जो मीटर लगा है वह अवैध है। यदि मीटर अवैध था तो बिजली बोर्ड करीब 18 सालों से कैसे उसका बिल भेजता रहा और उसपर भुगतान भी लेता रहा। उन्होंने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि उक्त मामले में निष्पक्ष जांच की जाए और यदि वह भी दोषी पाए जाते हैं तो उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।