{"_id":"6a913a5d08f077682908a958","slug":"video-raksha-bandhan-2026-sirmaur-women-free-hrtc-bus-travel-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सिरमौर में महिलाओं ने जमकर उठाया मुफ्त बस यात्रा का लाभ, एचआरटीसी की बसों में रही भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सिरमौर में महिलाओं ने जमकर उठाया मुफ्त बस यात्रा का लाभ, एचआरटीसी की बसों में रही भारी भीड़
Ankesh Dogra
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:05 PM IST
Link Copied
रक्षा बंधन के पावन पर्व पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में महिलाओं ने मुफ्त यात्रा सुविधा का जमकर लाभ उठाया। भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए घरों से निकली महिलाओं को सरकारी बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना पड़ा। इससे महिलाओं को आने-जाने के खर्च में राहत मिली और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकीं।
रक्षा बंधन के चलते शुक्रवार को सुबह से ही ददाहू क्षेत्र के विभिन्न बस स्टॉप पर महिला यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। कई महिलाएं निगम की बसों का इंतजार करती नजर आईं। जैसे ही बस पहुंचती, उसमें महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ हो जाती। यात्रियों की संख्या को देखते हुए निगम की बसें दिनभर व्यस्त रहीं।
रक्षा बंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और भाइयों के घर जाने के लिए निकलीं। सरकार की ओर से निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दिए जाने से उन्हें किराए की चिंता नहीं रही।
महिलाओं का कहना था कि त्योहार के दिन घर से निकलकर भाई के पास जाना और फिर वापस लौटना होता है। ऐसे में आने-जाने का किराया बचने से उन्हें काफी सुविधा मिली।
महिला यात्रियों किरण देवी, शकुंतला चौहान, संतोष, पारुल, कविता, अल्का, सपना शर्मा, नीलम चौहान, कुंता देवी और द्वारिका देवी ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन निगम की बसों में सफर करने के लिए उनसे कोई किराया नहीं लिया गया। इससे उनकी यात्रा का खर्च बचा।
रक्षा बंधन के दिन निजी बसों में अपेक्षाकृत कम सवारियां नजर आईं, जबकि निगम की बसों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही। सुबह से ही महिला यात्री बस स्टॉप पर खड़ी होकर निगम की बसों का इंतजार करती दिखाई दीं।
मुफ्त यात्रा सुविधा के कारण महिलाओं की पहली पसंद सरकारी बसें रहीं। त्योहार के दिन अपने भाइयों तक पहुंचने के लिए महिलाओं ने इस सुविधा का भरपूर इस्तेमाल किया।
निगम के उपमंडलीय प्रबंधक राम दयाल ने बताया कि रक्षा बंधन के अवसर पर निगम की बसों में महिला यात्रियों से कोई किराया नहीं वसूला गया। उन्होंने कहा कि त्योहार के चलते बसों में महिला यात्रियों की विशेष भीड़ रही।
उन्होंने बताया कि निगम की बसों के माध्यम से महिला यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांधकर वापस घर लौट सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।