फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   block congress nahan meeting

Sirmour News: बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर मंथन

Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
block congress nahan meeting
कांग्रेस मंडल नाहन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस मंडल नाहन की अहम बैठक वीरवार को कांग्रेस भवन नाहन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रधान ज्ञान चंद चौधरी ने की। इसमें सिरमौर के प्रभारी धर्मेंद्र धामी, विधायक अजय सोलंकी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में नई कार्यकारिणियों के गठन के बाद संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन को लेकर भी गहन मंथन किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बेहतर और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाकर जिम्मेदारियां सौंपने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद चौधरी ने कहा कि मजबूत बूथ कमेटियां संगठन की नींव होती हैं। ऐसे में प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में प्रभावी तरीके से काम किया जाएगा। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

इस मौके पर रूपेंद्र ठाकुर, कैप्टन सलीम अहमद, नाहन शहर के अध्यक्ष कपिल गर्ग उर्फ मोंटी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।----

कांग्रेस मंडल नाहन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद

कांग्रेस मंडल नाहन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed