{"_id":"6756e0b2a92779b4ba06466c","slug":"video-press-conference-of-industry-minister-harshwardhan-chauhan-in-nahan","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सभी ऑपरेशन फेल होने के बाद भाजपा अब कांग्रेस सरकार को आर्थिक कमजोर करने की रच रही साजिश : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सभी ऑपरेशन फेल होने के बाद भाजपा अब कांग्रेस सरकार को आर्थिक कमजोर करने की रच रही साजिश : चौहान
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नाहन में पत्रकारवार्ता में सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान कहा कि चुनावों से पहले जाते-जाते भाजपा की जयराम सरकार ने जमकर जनता का पैसा लुटाया और 2022 में 75 हजार करोड़ का कर्ज एवं कर्मचारियों की 11 हजार करोड़ की देनदारियां कांग्रेस सरकार पर छोड़कर गई। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने सत्ता संभाली तो अलग-अलग हथकंडे अपनाकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सभी ने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और भाजपा को ईंट का जवाब पत्थर से देने को तैयार हैं। चौहान ने कहा कि जब भाजपा हिमाचल सरकार को नहीं गिरा पाई तो अब प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर करने की शाजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के भाजपा नेता केंद्र में जाकर हिमाचल के प्रॉजेक्टों के लिए मिलने वाली राशि को रूकवाने का काम कर रहे हैं। हिमाचल को मिलने वाले हक नहीं दिए जा रहे हैं और वित्तीय सहायता रोकने की कोशिश की जा रही है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार डटकर मुकाबला करते हुए आम लोगों के लिए नई योजनाएं लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का एक साल तो भीषण आपदा व भाजपा के ऑपरेशन लोट्स के बीच ही बीत गया। लेकिन फिर भी हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने हैं और इस उपलक्ष में बिलासपुर जश्न मनाया जाएगा। इस आयोजन में 30 हजार के करीब लोग शामिल होंगे। वहीं, हाटी मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उद्योग मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाटी मुद्दे को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ा बावजूद इसके उनकी शिलाई व रेणुका दोनों सीटो से भाजपा को हाथ धोना पड़ा। जब लाभ नहीं मिल पाया तो मामले को लटकाया गया और बाद लोकसभा में पारित किया गया, ताकि राजनीतिक लाभ मिल सके। लेकिन इसमें कई खामिया थी। जिसमें केंद्र से स्पष्टिकरण मांगा गया और जैसे ही स्पष्टिकरण मिला उसे प्रदेश ने तुरंत लागू भी कर दिया लेकिन अब मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि अब जानबूझ कर मामले को 2027 तक लटकाया जाएगा ताकि आने वाले समय में इसका लाभ मिल सके। उधर, मित्रों को लाभ पहुंचाने वाले सवाल पर चुटकी लेते हुए हर्षवधन चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर ने तो महिला मित्रों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने भाजपा नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अच्छे विपक्ष का उदाहरण देते हुए जनकल्याण के लिए सरकार को बेहतर सुझाव दें और जो मसले हैं उन्हें बैठकर सुलझाएं। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक नाहन अजय सोलंकी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।