{"_id":"6a88044ce8edbf8e81023592","slug":"video-national-highway-gridlocked-for-three-hours-trailers-loaded-with-mining-material-collided-with-each-other-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: तीन घंटे जाम में थमा नेशनल हाईवे, आपस में टकराए खनन सामग्री से लदे ट्राले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: तीन घंटे जाम में थमा नेशनल हाईवे, आपस में टकराए खनन सामग्री से लदे ट्राले
चंडीगढ़-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर शुक्रवार को खनन सामग्री से लदे भारी-भरकम ट्रालों के कारण यातायात व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई। नाहन-मारकंडा के समीप दो बड़े ट्राले आपस में टकरा गए, जिसके बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा। हादसे के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों यात्री व वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रालों की टक्कर के बाद हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत राहगीरों को घंटों परेशान होना पड़ा। कई वाहन चालक काफी देर तक जाम खुलने का इंतजार करते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।