{"_id":"6a96713d8ef0a59c840ba51f","slug":"video-nainatikar-school-surprise-inspection-dr-madan-lal-sirmaur-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नैनाटिक्कर स्कूल में उपनिदेशक डॉ. मदन लाल का औचक निरीक्षण, खिलाड़ियों की सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नैनाटिक्कर स्कूल में उपनिदेशक डॉ. मदन लाल का औचक निरीक्षण, खिलाड़ियों की सुविधाओं का लिया जायजा
Ankesh Dogra
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:01 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैनाटिक्कर में उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मदन लाल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को देखा और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
डॉ. मदन लाल ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत भी की। उन्होंने खेल गतिविधियों के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं, रहने-खाने की व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही खिलाड़ियों की समस्याओं को भी सुना और प्रतियोगिता के संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की।
इस दौरान उपनिदेशक ने विद्यार्थियों से आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने और परीक्षा की तैयारी के लिए समय-सारिणी बनाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय अभी से विषयवार तैयारी शुरू करनी चाहिए। मेहनत, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मदन लाल ने स्कूल स्टाफ और खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे शिक्षकों के साथ बैठक भी की। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलकूद प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता भट्टी, अशोक चौहान, जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी विजय कुमार सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।