{"_id":"6a96a7ba1936e194ef08bd45","slug":"video-nahan-under-14-sports-competition-of-surla-education-block-kicks-off-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: सुरला शिक्षा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: सुरला शिक्षा खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
सुरला शिक्षा खंड की अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालियों में शुरू हुई। इसमें 16 स्कूलों के 119 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी प्रताप ठाकुर ने किया। मंच का संचालन क्यारी स्कूल के शारीरिक शिक्षक विपिन कुमार ने किया। शारीरिक शिक्षक पालियों जगदीश चंद ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की रूपरेखा पेश की। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, बैडमिंटन के मैच खेले गए। कबड्डी में क्यारी और कौलावालाभूड़ ने शुरूवाती मैच जीत अगले चरण में प्रवेश पाया। जबकि बैडमिंटन में बलसार, खैरी और बर्मापापड़ी ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले चरण में प्रवेश पाया। इस अवसर पर पालियों स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन शर्मा समेत विभिन्न स्कूलों से आए शारीरिक शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।