{"_id":"6abd0fd99a59e9106506e721","slug":"video-nahan-traders-of-the-city-mobilized-against-the-business-activities-in-chaugan-maidan-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: चौगान मैदान में व्यापारिक गतिविधियों के विरोध में शहर के व्यापारी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: चौगान मैदान में व्यापारिक गतिविधियों के विरोध में शहर के व्यापारी लामबंद
नाहन। चौगान मैदान में आयोजित होने वाली व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में स्थानीय व्यापारी लामबंद हो गए हैं। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और चौगान मैदान में लगने वाले अस्थायी मेलों और दुकानों पर रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि बाहरी दुकानदारों की ओर से लगाई जाने वाली अस्थायी दुकानों के कारण स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल अध्यक्ष दिग्विजय गुप्ता ने कहा कि चौगान मैदान नाहन की ऐतिहासिक धरोहर है। इसका उपयोग व्यापारिक गतिविधियों के बजाय खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैदान में आयोजित मेला समाप्त हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कई अस्थायी दुकानें अभी तक नहीं हटाई गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानों के मैदान में बने रहने से स्थानीय दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मेले में लगी अस्थायी दुकानों के कारण ग्राहक मुख्य बाजार में आने के बजाय चौगान मैदान में ही खरीदारी कर रहे हैं। इससे पहले से व्यापारिक चुनौतियों का सामना कर रहे स्थानीय दुकानदारों की परेशानी और बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।