{"_id":"6abd0d543a150b489c091f18","slug":"video-sirmaur-youth-preparing-for-recruitment-exams-took-out-a-protest-rally-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने निकाली रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने निकाली रोष रैली
नाहन। चौगान मैदान में लगातार आयोजित होने वाले मेलों और व्यापारिक गतिविधियों को लेकर युवाओं का विरोध सामने आया है। भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं ने बुधवार को पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के बैनर तले रोष रैली निकाली और जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवाओं ने चौगान मैदान को खेल गतिविधियों के लिए प्राथमिकता देने और यहां मेलों के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि चौगान मैदान में लगातार मेले और अन्य आयोजन होने से भर्ती परीक्षाओं के लिए शारीरिक अभ्यास करने में परेशानी होती है। युवाओं ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चंबा मैदान को सुबह तीन बजे से रात नौ बजे तक खोलने की मांग उठाई। उनका कहना है कि मैदान समय पर नहीं खुलने से नियमित अभ्यास प्रभावित हो रहा है।
पहाड़ी शिवालिक जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष योगी ठाकुर ने कहा कि युवा लंबे समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। संगठन की ओर से प्रशासन को पहले भी अवगत करवाया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अभ्यास के लिए पर्याप्त सुविधा मिलनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।