{"_id":"6aa3cf68ef98727cd9025f81","slug":"video-nahan-suresh-kashyap-says-youth-of-sirmaur-have-an-opportunity-to-showcase-their-talent-on-the-national-stage-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: सुरेश कश्यप बोले- राष्ट्रीय मंच पर सिरमौर के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: सुरेश कश्यप बोले- राष्ट्रीय मंच पर सिरमौर के युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर
सिरमौर के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और विचारों को सामने रखने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से मेरा भारत पोर्टल पर आयोजित विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद की प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। नाहन में सांसद ने जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के साथ प्रश्नोत्तरी के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अभियान युवाओं को अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और विचारों को राष्ट्रीय स्तर पर रखने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि प्रश्नोत्तरी विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के लिए चयन की बहुस्तरीय प्रक्रिया का पहला चरण है। इसके बाद चयनित युवाओं को जनवरी 2027 में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।