{"_id":"6aa9134774f0b1359f0dbb69","slug":"video-nahan-power-cuts-smart-meter-high-bills-vikram-verma-warning-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में बिजली कटौती और बढ़े बिलों पर भड़के विक्रम वर्मा, उपभोक्ता आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में बिजली कटौती और बढ़े बिलों पर भड़के विक्रम वर्मा, उपभोक्ता आंदोलन की चेतावनी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 03:13 PM IST
Link Copied
सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में एक ओर बिना पूर्व सूचना के बिजली कट लगने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों को लेकर भी उपभोक्ता चिंतित हैं।
पूर्व पार्षद विक्रम वर्मा ने मंगलवार को नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली व्यवस्था सुधारने के नाम पर लगातार शटडाउन लिए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद शहर में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है।
विक्रम वर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा परेशानी सुबह के समय होती है। इसी दौरान बच्चों को स्कूल भेजने और लोगों को अपने काम पर जाने की तैयारी करनी होती है। बिजली गुल होने से घरेलू कामकाज के साथ-साथ ऑनलाइन काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद शिकायतों का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। उनका आरोप है कि शिकायत लेकर बिजली बोर्ड के अधिकारियों के पास पहुंचने वाले लोगों को भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है।
पूर्व पार्षद ने स्मार्ट मीटरों से जुड़े बिलों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल 700 से 800 रुपये तक आते थे, लेकिन अब कुछ मामलों में बिल दोगुने तक पहुंच गए हैं।
वर्मा ने एक उपभोक्ता का मामला सामने रखते हुए दावा किया कि संबंधित व्यक्ति को लगातार तीन महीने तक जीरो बिल मिला। इसके बाद उसके घर स्मार्ट मीटर लगाया गया और अगले ही महीने 58 हजार रुपये का बिल जारी कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल का भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया।
विक्रम वर्मा ने कहा कि बिजली लाइनों की मरम्मत और अन्य कार्यों के लिए लगातार शटडाउन लिए जा रहे हैं। इसके बावजूद रोजाना अघोषित बिजली कट लगना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने बिजली बोर्ड से मांग की कि शहर में बिजली आपूर्ति को व्यवस्थित किया जाए और स्मार्ट मीटरों से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिलों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाई।
पूर्व पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती और बढ़े हुए बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो उपभोक्ता आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति और उचित बिलिंग की सुविधा मिलनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।