{"_id":"6aa937d0ae5d573fe8073094","slug":"badmintion-pratiyogita-on-20-sept-nahan-news-c-177-1-ssml1028-189007-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में 20 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में 20 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन
नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी। संवाद
सचित्र--
नाहन में 20 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
अंडर-15 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के बैडमिंटन हॉल में 20 सितंबर को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे।
नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने यह जानकारी दी। सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि संघ की ओर से अंडर-11 और अंडर-13 मुकाबले भी करवाए जाने थे, लेकिन शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कारण अब यह संभव नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में अब केवल अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में बालक-बालिका के एकल, डबल और मिक्स डबल के मुकाबले होंगे। इसमें विजेता खिलाड़ियों को चयन 5-6 अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से 19 सितंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करवाने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए 1-1-2010 और 1-1-2012 तक ऐज लिमिट रखी गई है। इसके बाद जन्म लिए बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रमेश ठाकुर, जिला महासचिव संजय कालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रेम भारद्वाज और कोषाध्यक्ष योगेश योगी मौजूद रहे।-- -- -- -- -
विज्ञापन
नाहन में 20 सितंबर को होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता
अंडर-15 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग में होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के बैडमिंटन हॉल में 20 सितंबर को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में बालक-बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे।
नाहन में प्रेसवार्ता के दौरान जिला सिरमौर बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने यह जानकारी दी। सुरेंद्र हिंदुस्तानी ने बताया कि संघ की ओर से अंडर-11 और अंडर-13 मुकाबले भी करवाए जाने थे, लेकिन शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के कारण अब यह संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में अब केवल अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में बालक-बालिका के एकल, डबल और मिक्स डबल के मुकाबले होंगे। इसमें विजेता खिलाड़ियों को चयन 5-6 अक्तूबर को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से 19 सितंबर की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क जमा करवाने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए 1-1-2010 और 1-1-2012 तक ऐज लिमिट रखी गई है। इसके बाद जन्म लिए बच्चे इसमें भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रमेश ठाकुर, जिला महासचिव संजय कालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ प्रेम भारद्वाज और कोषाध्यक्ष योगेश योगी मौजूद रहे।