{"_id":"6afd9fdc9f25476a120f3058","slug":"video-nahan-people-waited-for-hours-outside-the-maternal-and-child-welfare-centre-with-their-children-for-vaccinations-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: मातृ-शिशु कल्याण केंद्र के बाहर बच्चों को लेकर टीकाकरण के लिए करते रहे घंटों इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: मातृ-शिशु कल्याण केंद्र के बाहर बच्चों को लेकर टीकाकरण के लिए करते रहे घंटों इंतजार
मातृ-शिशु कल्याण केंद्र नाहन में बुधवार को छोटे बच्चों के टीकाकरण के लिए पहुंचे अभिभावकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। डेढ़ वर्ष तक के बच्चों को लेकर केंद्र पहुंचे माता-पिता अपनी बारी के इंतजार में कतारों में खड़े रहे। केंद्र में टीकाकरण की जिम्मेदारी लगभग एक ही कर्मचारी के कंधों पर रही। एक ओर बच्चों को समय पर टीके लगवाने के लिए पहुंचे अभिभावक परेशान होते रहे, वहीं दूसरी ओर सीमित स्टाफ के बीच कर्मचारी को टीकाकरण के साथ कई अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ीं। बुधवार को केंद्र में नाहन शहर के अलावा शंभूवाला, जाबल का बाग, कोटड़ी और कांशीवाला सहित आसपास के क्षेत्रों से भी अभिभावक बच्चों को टीके लगवाने पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मातृ-शिशु कल्याण केंद्र में महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर के छह पद स्वीकृत हैं। इनमें से चार पद रिक्त चल रहे हैं। इसके अलावा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता का एक पद भी लंबे समय से खाली है। वर्तमान में केवल दो महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर सेवाएं दे रही हैं, जिनमें से भी एक अवकाश पर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।