Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dharna in dadhahu bus stand

Sirmour News: बस नहीं आई तो सड़क पर उतर आए स्कूली छात्र, 40 मिनट तक किया चक्का जाम

Thu, 19 Nov 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
dharna in dadhahu bus stand
ददाहू में चक्का जाम करते विद्यार्थी। संवाद
संशोधित खबर--
विज्ञापन

सचित्र--

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो में बसों की कमी का खामियाजा अब स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार को कोटी धीमान-छौऊ बौगर रूट पर सरकारी बस न पहुंचने से गुस्साए स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों ने ददाहू बस अड्डे के बाहर सड़क पर धरना देकर चक्का जाम कर दिया। विद्यार्थियों ने निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बस की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग उठाई।

विद्यार्थियों का आरोप था कि बसों की कमी के चलते उन्हें आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। बुधवार को भी वे दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बस अड्डे पर बस का इंतजार करते रहे, लेकिन बस नहीं पहुंची। इस दौरान निगम प्रबंधन की ओर से भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इससे नाराज विद्यार्थियों ने बीच सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बस न चलने से क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोग भी ददाहू में ही फंस गए। चक्का जाम करीब 40 मिनट तक जारी रहा।
विज्ञापन


---बॉक्स
सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतारें
विद्यार्थियों के सड़क पर बैठने से ददाहू में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। देखते-ही-देखते सैकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए। अन्य यात्रियों और ग्रामीणों ने भी विद्यार्थियों के समर्थन में धरने में हिस्सा लिया। इससे बस अड्डे के आसपास काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


--बॉक्स
वैकल्पिक बस की मांग पर अड़े विद्यार्थी
सूचना मिलने पर परिवहन निगम के उपमंडलीय प्रबंधक राम दयाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि बस खराब होने के कारण रूट पर नहीं पहुंच सकी। हालांकि, विद्यार्थी उनकी बात से संतुष्ट नहीं हुए और वैकल्पिक बस उपलब्ध करवाने की मांग पर अड़े रहे। रेणुका पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे बस की व्यवस्था होने तक प्रदर्शन जारी रखने की मांग पर डटे रहे।

---बॉक्स
टायरों की कमी से बसों का भारी अभाव : राम दयाल
निगम के उपमंडलीय प्रबंधक राम दयाल ने बताया कि टायरों की कमी के चलते डिपो में बसों का भारी अभाव चल रहा है। बांदल-सुराख रूट पर चलने वाली बस खराब हो गई थी। उसे कोटी धीमान रूट पर भेजा जाना था। वह स्वयं मैकेनिक को लेकर बस की व्यवस्था के लिए जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही विद्यार्थियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।----
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed