{"_id":"6ae9b1d62e6c0e513a0cef6e","slug":"video-nahan-elderly-man-alleges-50000-rupees-theft-near-jain-temple-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने का आरोप, तीन-चार युवकों पर जताया संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में बुजुर्ग की जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने का आरोप, तीन-चार युवकों पर जताया संदेह
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:35 PM IST
Link Copied
शहर के जैन मंदिर के पास घर के दरवाजे पर जेब से 50 हजार रुपये चोरी होने के आरोप बुजुर्ग ने जड़े हैं। पीड़ित विजय कुमार जैन ने तीन-चार संदिग्ध युवकों पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताते हुए डीएसपी नाहन को शिकायत सौंपी है। उन्होंने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर आरोपियों की पहचान और नकदी बरामद करने की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में विजय जैन ने बताया कि दो नवंबर को दोपहर को वह बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। उन्होंने नकदी पैंट की दाहिनी जेब में रखी थी। वह दिल्ली गेट, बड़ा चौक और जैन बाजार वाली गली से होते हुए घर पहुंचे। उनका आरोप है कि रास्ते में तीन-चार युवक कभी आगे तो कभी पीछे चलते रहे। विजय कुमार के अनुसार, घर के दरवाजे पर पहुंचने पर दो युवक उनके बिल्कुल पास आ गए। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से नकदी निकाल ली। पीछे मुड़कर देखने पर एक युवक ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछा। युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्होंने उसे दिल्ली गेट की ओर जाने का रास्ता बताया। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर के अंदर जाने के करीब एक घंटे बाद उन्हें जेब से नकदी गायब होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश की और दुकानदारों से भी पूछताछ की, लेकिन रुपये नहीं मिले। बाद में आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर उन्हें पीछे चल रहे युवकों में से किसी एक पर संदेह हुआ। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने त्योहारी सीजन में लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।