फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lanapalar school best winner under 19 sports sirmaur

सिरमौर: लानापालर स्कूल बना सर्वश्रेष्ठ विजेता, खिलाड़ियों पर बरसे इनाम; जिला स्तर के लिए हुआ चयन

Fri, 28 Aug 2026 01:01 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:01 PM IST
lanapalar school best winner under 19 sports sirmaur
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लानापालर में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान लानापालर स्कूल ने सर्वाधिक अंक हासिल कर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय की ट्रॉफी अपने नाम की। समापन समारोह में समाजसेवी सूरत सिंह कंठ ने विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। संगड़ाह जोन के छात्र वर्ग के खेल प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में जोन के 13 विद्यालयों के करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। तीन दिनों तक मैदान में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में हरिपुरधार स्कूल ने कोटिधिमान स्कूल को लगातार तीन सेट में हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं कबड्डी के फाइनल में भी हरिपुरधार की टीम का दबदबा रहा। टीम ने संगड़ाह स्कूल को 17 अंकों के अंतर से पराजित किया। खो-खो में लानापालर स्कूल ने रजाना स्कूल को तीन अंकों से हराकर जीत दर्ज की। बैडमिंटन में भी लानापालर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए बीवीएन पब्लिक स्कूल संगड़ाह को 2-0 से मात दी। योगा प्रतियोगिता में भाटगढ़ स्कूल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि लानापालर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज प्रतियोगिता में लानापालर ने संगड़ाह को हराकर बाजी अपने नाम की। पूरी प्रतियोगिता में लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लानापालर ने सबसे ज्यादा अंक अर्जित किए और सर्वश्रेष्ठ विद्यालय की ट्रॉफी जीती। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अब जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है। वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और ठोडा के चयनित खिलाड़ी 5 से 7 सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागू में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। वहीं बैडमिंटन, शतरंज और योगा के चयनित खिलाड़ी 27 से 29 सितंबर तक नारग स्कूल में संगड़ाह जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेल प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर ने कहा कि संगड़ाह जोन का खेलों में लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन रहा है। इस बार भी खिलाड़ियों से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। समापन समारोह में मुख्यातिथि समाजसेवी सूरत सिंह कंठ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले संगड़ाह जोन के विद्यार्थियों को अपनी ऐच्छिक निधि से खेल किट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव तपेंद्र चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। समारोह में सूरत सिंह कंठ के पुत्र ललित कंठ, पंचायत समिति सदस्य करिश्मा ठाकुर, प्रधान बलवीर सिंह, समाजसेवी विनय शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायबरेली में सुरक्षा के बीच निकला मदहे सहाबा का जुलूस

28 Aug 2026

लखनऊ के आशियाना चौराहे पर मिठाई लेने पहुंचे लोगों ने सड़क पर पार्क किए वाहन, जाम की स्थिति

28 Aug 2026

शामली: एक मिनट छह सेकेंड के सीसीटीवी में कैद अंकित बालियान की हत्या

28 Aug 2026

वाराणसी में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार; VIDEO

28 Aug 2026

VIDEO: पंखिया गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती

28 Aug 2026
विज्ञापन

लहरतारा पुल पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा; VIDEO

28 Aug 2026

VIDEO: पति से विवाद पर पत्नी ने दी जान, रक्षाबंधन पर दो भाइयों की कलाई सूनी कर गई बहन

28 Aug 2026
विज्ञापन

वाराणसी में भीषण जाम, सात किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में; VIDEO

28 Aug 2026

VIDEO: राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत किया

28 Aug 2026

मेरठ: पांच हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

27 Aug 2026

मेरठ: भाजपा नेता के होटल में इंटर की छात्रा से दुष्कर्म, हंगामा होने पर लगी भीड़

27 Aug 2026

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती से कान के कुंडल लूटे, महिला का कान फटा

27 Aug 2026

VIDEO: उल्लू दिखाकर ताबीज बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

27 Aug 2026

देहरादून: कैफे में घुसकर संचालक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

27 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर ट्रेनें रहीं फुल, सीट के लिए परेशान रहीं बहनें

27 Aug 2026

VIDEO: बाजार में दिखी रक्षाबंधन की राैनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़

27 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर बेटियों को मिला सुरक्षा का भरोसा, मिशन शक्ति ने किया जागरूक

27 Aug 2026

VIDEO: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने होटल में पुलिस का छापा, दो नाबालिग लड़कियों को किया बरामद

27 Aug 2026

VIDEO: मथुरा में जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर निगम, 113 अवैध होर्डिंग्स-बैनर हटाए

27 Aug 2026

VIDEO: खाद्य विभाग की कार्रवाई, बलदेव-महावन और वृंदावन से लिए 17 नमूने; जांच के लिए भेजे

27 Aug 2026

VIDEO: कासगंज में रक्षाबंधन पर सुरक्षा रही कड़ी, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च

27 Aug 2026

पथराई नदी के रौद्र रूप से टोडी फतेहपुर में तबाही

27 Aug 2026

खरगोन: बाइक से 10 अवैध देशी पिस्टल ले जा रहे युवक को किया गिरफ्तार, तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पूछताछ जारी

27 Aug 2026

बड़वानी: जेल ले जाते समय हथकड़ी समेत भागा आरोपी, बाइक से कूदने पर दो पुलिसकर्मी घायल

27 Aug 2026

उर्स मेले में ठेला हटाने को लेकर पुलिस और संचालक में विवाद, भीड़ पर फटकारी लाठियां

27 Aug 2026

रतिया: डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन चलाने को लेकर प्रशासन और सफाई कर्मचारियों हुए आमने सामने

27 Aug 2026

गाजीपुर में अवैध रूप से संचालित दो अस्पताल सील, VIDEO

27 Aug 2026

गंगा का जलस्तर हुआ स्थिर, तटवर्तियों की बढ़ी धुकधुकी; VIDEO

27 Aug 2026

फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू के मिले 10 मरीज

27 Aug 2026

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में लगाए गए पंखे

27 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed