{"_id":"6aa697110a1b8a8d060917fe","slug":"video-himachal-players-17-crore-prize-money-yadvindr-goma-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: यादविंद्र गोमा बोले- प्रदेश सरकार ने अब तक खिलाड़ियों को 17 करोड़ रुपये बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: यादविंद्र गोमा बोले- प्रदेश सरकार ने अब तक खिलाड़ियों को 17 करोड़ रुपये बांटे
Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 05:59 PM IST
Link Copied
प्रदेश सरकार ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि में 300 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार खिलाड़ियों के सम्मान, खेलों के विकास और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। रविवार को पांवटा साहिब में 34वीं साहिबजादे बाबा अजीत सिंह बास्केटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में उन्होंने यह बात कही।
खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि को रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ाया गया है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को तीन करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशाखोरी सरकार और समाज के सामने बड़ी चुनौती है। खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने में मदद मिल सकती है।
गोमा ने कहा कि खालसा स्पोर्ट्स क्लब पांवटा साहिब समेत प्रदेश के कई खेल क्लब अपने स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ रहे हैं। यह सराहनीय पहल है। उन्होंने पांवटा साहिब में इंडोर खेल स्टेडियम की योजना को लेकर कहा कि इसकी डीपीआर उपलब्ध करवाने पर सरकार की ओर से प्रस्ताव तैयार कर दिल्ली में बीसीसीआई को भेजा जा सकता है।
खेल मंत्री ने मेला मैदान में बास्केटबॉल और मिशन स्कूल खेल मैदान में बिजली तथा मैट बिछाने के लिए शुरुआती तौर पर पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि खेल मैदानों में सुविधाएं बढ़ने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा।
खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर प्रदेश में खेलों का स्तर बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। खेलो इंडिया की तर्ज पर खेलो हिमाचल इवेंट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 15 करोड़ रुपये की राशि दी है। नवंबर से मार्च तक चलने वाले इस आयोजन का ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इससे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।