{"_id":"6aa6717a4b0b003f4c0caec0","slug":"video-nahan-stepco-sirmaur-festival-kamal-khan-star-night-september-18-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में 18 सितंबर को बॉलीवुड गायक कमाल खान बिखेरेंगे सुरों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में 18 सितंबर को बॉलीवुड गायक कमाल खान बिखेरेंगे सुरों का जादू
Ankesh Dogra
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:18 PM IST
Link Copied
नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित किए जा रहे स्टेपको सिरमौर उत्सव में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बॉलीवुड की चमक भी देखने को मिलेगी। 12 से 18 सितंबर तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान 15 से 18 सितंबर तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव के अंतिम दिन 18 सितंबर को भव्य स्टार नाइट का आयोजन होगा, जिसमें बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक कमाल खान अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
स्टेपको के पदाधिकारी वसीम खान ने नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्सव में जिले की युवा प्रतिभाओं को भी अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से डांस, गायन और मॉडलिंग के क्षेत्र में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से सांस्कृतिक गतिविधियों की शुरुआत होगी। पहले दिन डांस प्रतियोगिता के साथ बेबी शो आयोजित किया जाएगा। 16 सितंबर को गायन और मॉडलिंग प्रतियोगिताएं होंगी। इसके बाद 17 सितंबर को मॉडलिंग प्रतियोगिता का दूसरा राउंड और ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।
उत्सव के समापन दिवस 18 सितंबर को खेल प्रेमियों के लिए पावर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतियोगिताओं के बाद शाम को स्टार नाइट का आयोजन होगा। इसमें कमाल खान के साथ मुसाफिर मनीष और अन्य कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
वसीम खान ने बताया कि 18 सितंबर को शाम छह बजे नाहन के विधायक अजय सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
उत्सव के दौरान चौगान मैदान में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई हैं। यहां खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी हुई है। मेले में मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को खानपान और खरीदारी का भी अवसर मिल रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान अनीश सैनी, फर्जाना सैय्यद, काजल बादल समेत अन्य कलाकार और आयोजक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।