{"_id":"6aeb181482d986c5ae082d23","slug":"video-ground-report-silence-descends-on-nahans-market-ahead-of-diwali-traders-await-customers-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्राउंड रिपोर्ट: दिवाली से पहले नाहन के बाजार में छाया सन्नाटा, कारोबारियों को ग्राहकों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राउंड रिपोर्ट: दिवाली से पहले नाहन के बाजार में छाया सन्नाटा, कारोबारियों को ग्राहकों का इंतजार
दीपावली के त्योहार में महज चार दिन शेष हैं, लेकिन नाहन के मुख्य बाजार से रौनक गायब है। त्योहारों के सीजन में जहां कभी बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती थी, वहीं इस बार दुकानदार ग्राहकों की राह ताक रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि बाजार में खरीदारी करने वाले तो दूर, चहल-पहल के लिए घूमने वाले लोग भी नजर नहीं आ रहे हैं। दुकानों में सजा दिवाली का सामान खरीदारों का इंतजार कर रहा है, लेकिन ग्राहकों की बेरुखी ने कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।
दिवाली से पहले बाजार की इस बेरौनक तस्वीर के पीछे कारोबारी ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन को भी बड़ी वजह मान रहे हैं। उनका कहना है कि स्थानीय बाजार में पैसा लगाने वाले व्यापारी किराया, बिजली बिल, कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों का बोझ उठा रहे हैं, लेकिन ग्राहक खरीदारी के लिए बाजार तक नहीं पहुंच रहे। ऐसे में कारोबारियों की उम्मीदें अब धनतेरस पर टिक गई हैं। हालांकि, उन्हें यह भी आशंका है कि एक दिन की भीड़ पूरे त्योहार सीजन की मंदी की भरपाई नहीं कर पाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।