{"_id":"6ab2793957442889d2006253","slug":"video-exemption-from-night-duty-for-female-employees-and-those-over-55-years-of-age-in-the-animal-husbandry-department-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पशुपालन विभाग में 55 वर्ष से अधिक आयु और महिला कर्मियों को रात्रि ड्यूटी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पशुपालन विभाग में 55 वर्ष से अधिक आयु और महिला कर्मियों को रात्रि ड्यूटी से राहत
पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मांगों को लेकर मंगलवार को नाहन में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन जिला सिरमौर के उपनिदेशक डॉ. राजीव वालिया ने की। बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई मामलों पर सहमति बनी। बैठक में केंद्रीय कुक्कुट प्रक्षेत्र नाहन में रात्रि ड्यूटी को लेकर निर्णय लिया गया कि 55 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों और महिला कर्मियों को रात्रि सेवा में तैनात नहीं किया जाएगा। रात्रि ड्यूटी के लिए उपमंडल स्तर पर कर्मचारियों के नाम सुझाए जाएंगे। इन्हीं नामों के आधार पर ड्यूटी निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा पोल्ट्री फार्म में रात्रि ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए ठहरने और विश्राम की व्यवस्था करने पर भी सहमति बनी। बैठक में सरकारी आवासीय भवनों की मरम्मत करवाने का भी आश्वासन दिया गया। इसके अलावा बैठक में कार्यालय में लंबित यात्रा भत्ते (टीए) के बिलों के जल्द भुगतान का मामला भी उठाया गया। वहीं, वर्ष 2008 में नियमित हुए कर्मचारियों के एरियर में आ रही विसंगतियों को लेकर उपनिदेशक ने संबंधित मामलों को आगामी कार्रवाई के लिए निदेशालय भेजने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।