Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Dhaula Kuan: Students received tips on staying away from drugs, traffic rules, and career planning during a 'Police Ki Pathshala' (Police Classroom) session.
{"_id":"6ab52056ffdfe6b09104bd83","slug":"video-dhaula-kuan-students-received-tips-on-staying-away-from-drugs-traffic-rules-and-career-planning-during-a-police-ki-pathshala-police-classroom-session-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"धौलाकुआं: पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों और कॅरियर पर दिए टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौलाकुआं: पुलिस की पाठशाला में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, यातायात नियमों और कॅरियर पर दिए टिप्स
धौलाकुआं / नाहन । छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कमांडेंट भागमल ठाकुर (आईपीएस) ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अच्छी संगत चुनने और जिम्मेदार नागरिक बनकर बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ यातायात नियमों और करियर निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कमांडेंट भागमल ठाकुर ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर सिगरेट-बीड़ी और बीयर जैसे पदार्थों से होती है। इसके बाद व्यक्ति धीरे-धीरे दूसरे नशों की चपेट में आ सकता है। उन्होंने कहा कि आजकल चिट्टे का नशा भी युवाओं के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन में सही लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अच्छी संगत चुनने के साथ नियमित पढ़ाई और अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए। केवल नौकरी पाने के पीछे भागने के बजाय अच्छा नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह समाज को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे।
कार्यक्रम के अंत में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कमांडेंट भागमल ठाकुर को स्मृति चिह्न और डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट प्रवीर ठाकुर भी मौजूद रहे। फाउंडेशन की ओर से छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं के पुस्तकालय के लिए अमर उजाला ईयर बुक वर्ष 2025 और 2026 की प्रतियां भी प्रदान की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।