{"_id":"6a8d93d604bbbd35d102d47e","slug":"video-bhatgarh-won-the-opening-match-in-volleyball-and-badag-won-in-badminton-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह: वॉलीबॉल में भाटगढ़, बैडमिंटन में बड़ग ने शुरुआती मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह: वॉलीबॉल में भाटगढ़, बैडमिंटन में बड़ग ने शुरुआती मैच जीते
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लानापालर में मंगलवार को संगड़ाह जोन की छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ लानापालर पंचायत की प्रधान शीतल शर्मा ने किया। संगड़ाह जोन के प्रभारी कपिल मोहन ठाकुर ने गत वर्ष आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में संगड़ाह जोन की उपलब्धियों पर रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर इस खेलकूद प्रतियोगिता के प्रबंधक सचिव और स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य तपेंद्र चौहान ने सभी ग्राम पंचायत लाना पालर वासियों का इस खेलकूद प्रतियोगिता में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। पहले दिन हुए वॉलीबॉल मैच में भाटगढ़ स्कूल ने बीवीएन स्कूल संगड़ाह को 2-0 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश पाया। बैडमिंटन में बडग़ स्कूल ने रजाना और बीवीएन संगड़ाह ने राजकीय स्कूल संगड़ाह को 2-0 से मात देकर अगले चरण में प्रवेश पाया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य लाना पालर करिश्मा ठाकुर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष बलवीर सिंह, उप प्रधान वीरेंद्र सिंह, समाज सेवी विनय शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।