{"_id":"6a92dc1abf1a75e9af0915cc","slug":"kafota-school-wins-four-titles-to-become-overall-champion-nahan-news-c-177-1-ssml1030-187366-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कफोटा स्कूल चार खिताब जीत ओवरआल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कफोटा स्कूल चार खिताब जीत ओवरआल चैंपियन
विज्ञापन
सतोंन खंड की अंडर -19 खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्कूल ट्रॉफी की विजेता कफोटा टीम अपने
खो-खो व कबड्डी में प्रथम, बैडमिंटन में रहा उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/पुरूवाला (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगानी में सतौन खंड स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में कफोटा ने सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब हासिल किया। कफोटा ने खो-खो और कबड्डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बैडमिंटन में उपविजेता रही।
खो-खो के फाइनल में कफोटा ने टटियाना को हराया। कबड्डी में कफोटा ने जामना स्कूल की टीम को 56-8 के अंतर से हराया। 65 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती में कफोटा के अंशुल चौहान ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य इंद्र मोहन और डीपीई सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। पंचायत समिति सदस्य नेतर चौहान, एसएमसी प्रधान वीर विक्रम सिंह, क्षेत्रीय विकास समिति अध्यक्ष तपेंद्र ठूंडू, व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल कपूर, सचिव ज्ञान चौहान व विजय ठाकुर ने भी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।