फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   First in Greeting Card Making Proficiency

Sirmour News: ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग में दक्ष प्रथम

Sat, 29 Aug 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
First in Greeting Card Making Proficiency
शमशेर स्कूल नाहन में संस्कृत सप्ताह पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी। संवाद
शमशेर स्कूल में संस्कृत सप्ताह मनाया
विज्ञापन

छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में विद्यार्थियों में संस्कृत भाषा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के लिए संस्कृत सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें छठी से दसवीं कक्षा तक के करीब 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में दक्ष ने प्रथम, लक्ष्य शर्मा ने द्वितीय और आकृति शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सौरभ चौहान प्रथम, सचिन चौहान द्वितीय और दीपक तृतीय रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आदित्य सिंह प्रथम, चिराग शर्मा द्वितीय और अरविंद तृतीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या कुसुम लता कौशल, संस्कृत शिक्षक अमित शर्मा और संगीता ठाकुर ने विद्यार्थियों को संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति और नैतिक संस्कारों के महत्व की जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने कहा कि संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की पहचान है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत भाषा के अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed