पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब और तिरुपति ग्रुप ने सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में टीबी मरीजों को पौष्टिक प्रोटीन सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी के अध्यक्ष यशपाल धीमान ने की। इसका संचालन प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन शांति स्वरूप गुप्ता की देखरेख में हुआ। धीमान ने कहा कि टीबी मरीजों के उपचार में दवाइयों के साथ संतुलित पोषण भी महत्वपूर्ण है। पौष्टिक आहार रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने और शीघ्र स्वस्थ होने में सहायक होता है। इस अवसर पर डॉ. प्रवेश सबलोक, डॉ. एवी राघव, निर्मल अत्री, कविता गर्ग, राकेश गर्ग, गुरप्रीत सिंह, रिपुदमन सिंह कालरा, विजय अग्रवाल और अभय शर्मा सहित क्लब, अस्पताल और तिरुपति ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। संवाद