{"_id":"6ab12041b35d41ee6607e105","slug":"video-video-under-14-sports-competition-for-schoolgirls-in-rampur-2026-09-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रामपुर में छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता, नेरवा, कोटखाई, कुमारसैन और छोहारा ने जीते वॉलीबॉल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रामपुर में छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता, नेरवा, कोटखाई, कुमारसैन और छोहारा ने जीते वॉलीबॉल मुकाबले
रामपुर बुशहर। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो के मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिमला जिले के 20 शिक्षा खंडों की 631 छात्रा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में दमखम दिखा रही हैं। सोमवार को वॉलीबॉल स्पर्धा में नेरवा ने सुन्नी खंड को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पाया। वहीं कोटखाई ने शिमला, कुमारसैन ने टिक्कर, सराहन ने मशोबरा, छोहारा ने कुपवी, देहा ने चौपाल, ठियोग ने मतियाना और रोहड़ू ने कसुम्पटी को पटकनी देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रतियोगिता के दूसरे दिन खो-खो और कबड्डी के भी विभिन्न रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें छात्रा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खेल प्रभारी ललित चौहान ने कहा कि सोमवार को प्रतियोगिता में काफी रोमाचंकारी मुकाबले खेले गए। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता का आयोजन 155 अधिकारियों और कर्मचारियों की देखरेख में किया जा रहा है। तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।