{"_id":"6aafdef0676e7af5b208ee18","slug":"sports-festival-to-be-held-in-nogli-from-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170262-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नोगली में 10 से 13 अक्तूबर तक होगा खेल महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नोगली में 10 से 13 अक्तूबर तक होगा खेल महोत्सव
विज्ञापन
नोगली में 10 से 13 अक्तूबर तक होगा खेल महोत्सव
. मैराथन और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नारायण युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब, मतरेवल की ओर से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। खेल महोत्सव 10 से 13 अक्तूबर तक नोगली में आयोजित होगा। इसमें विभिन्न आयु वर्गों के लिए मैराथन, ट्रेल रनिंग और पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अध्यक्ष साहिल मेहता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में आगामी योजना तैयार की गई। महोत्सव के तहत अंडर-14 वर्ग में 2 किलोमीटर मैराथन, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 6 किलोमीटर मैराथन, ओपन वर्ग में 8 किलोमीटर मैराथन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2 किलोमीटर मैराथन आयोजित की जाएगी। मैराथन प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिला प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। अंडर-14 और वरिष्ठ नागरिक वर्ग की मैराथन में प्रथम पुरस्कार 2,100 रुपये, द्वितीय 1,100 रुपये और तृतीय 500 रुपये रखा गया है। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में भी प्रथम 2,100, द्वितीय 1,100 और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये दिया जाएगा। ओपन 8 किलोमीटर मैराथन में प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रुपये रखा गया है। महोत्सव में 5 किलोमीटर ट्रेल रनिंग भी होगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 3,100, द्वितीय 2,100 और तृतीय 1,100 रुपये रहेगा। इसके अलावा पंचायत स्तर पर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष अतुल मेहता और अंकु मेहता सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।