{"_id":"6ace1f1461b7471c540c5560","slug":"video-video-rampur-college-students-gain-insight-into-the-functioning-of-rural-administration-and-panchayati-raj-institutions-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ग्रामीण प्रशासन और पंचायतीराज संस्थाओं की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए रामपुर कॉलेज विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ग्रामीण प्रशासन और पंचायतीराज संस्थाओं की कार्यप्रणाली से रूबरू हुए रामपुर कॉलेज विद्यार्थी
रामपुर कॉलेज के विद्यार्थियों ने थानाधार पंचायत का किया शैक्षणिक अध्ययन दौरासंवाद न्यूज एजेंसीरामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर के लोक प्रशासन विभाग के विद्यार्थियों ने मंगलवार को थानाधार पंचायत का शैक्षणिक दौरा किया। दौरे का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय शासन, ग्रामीण प्रशासन और पंचायती राज संस्थाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी देना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कर स्थानीय शासन, डिजिटल सेवाओं, कचरा प्रबंधन और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी हासिल की। दौरे के दौरान उपप्रधान डॉ. ललित कौल, वार्ड सदस्य प्रीतम चौहान और विनोद चौहान ने विद्यार्थियों के साथ बातचीत की। उन्होंने पंचायत की कार्यप्रणाली और विकास गतिविधियों से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की। विद्यार्थियों ने डिजिटल गवर्नेंस के तहत मिलने वाली सेवाओं और बुजुर्गों को डिजिटल सुविधाओं का उपयोग करने में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की। विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन, पड़ोसी क्षेत्रों के साथ पंचायत के समन्वय, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, अनावश्यक कागजी कार्रवाई और देरी को कम करने सहित अन्य विषयों पर सवाल पूछे। पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान, विकास के पीछे की सोच, डिजिटल लाइब्रेरी, जिम, गेस्ट हाउस और सोलर प्लांट सहित अन्य सामुदायिक सुविधाओं के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। शैक्षणिक दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ जमीनी स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को समझने का अवसर प्रदान करना है। दौरे के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक स्थल तानी जुब्बड़ झील का भ्रमण भी किया। विभागाध्यक्ष तरुण शर्मा के मार्गदर्शन किया। विभाग से प्रो. पुष्पलता के सहयोग की सराहना की। तरुण शर्मा ने कहा कि दौरे के आयोजन में सहयोग के लिए कॉलेज प्राचार्य पंकज बासोतिया का आभार जताया। कहा कि इस तरह के दौरे विद्यार्थियों के लिए ग्रामीण शासन और पंचायती राज संस्थाओं की जिम्मेदारियों को व्यावहारिक रूप से समझने का महत्वपूर्ण अवसर मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।