फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   PMSHRI Ani wins at the district level in folk dance for the 12th consecutive time

Rampur Bushahar News: पीएमश्री आनी लगातार 12वीं बार लोकनृत्य में जिला स्तर पर विजेता

Tue, 13 Oct 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
PMSHRI Ani wins at the district level in folk dance for the 12th consecutive time
*पी एम  श्री आनी लगातार बारहवीं बार लोकनृत्य में जिला स्तर पर विजेता* 
प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी राज्यस्तर पर कुल्लू जिले का करेंगे प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। पीएमश्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी ने लोकनृत्य में जिला स्तर पर अपना वर्चस्व कायम रखा है। जिला कुल्लू के ढालपुर में आयोजित अंडर-19 लोक नृत्य प्रतियोगिता में आनी स्कूल के दल ने लगातार 12वीं बार विजेता का खिताब हासिल किया। अब प्रतिभागी विद्यार्थी राज्य स्तर पर जिला कुल्लू का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के रोहित चौधरी ने एकल गान में जिला स्तर पर प्रथम स्थान, अभिमन्यु गांधी ने भाषण में तृतीय स्थान और संस्कृत गीतिका में भी जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीएमश्री आनी वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर लोक नृत्य प्रतियोगिता में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है। प्रधानाचार्य शालू ठाकुर, उपप्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, इंद्र ठाकुर, डोला राम, प्रवक्ता कुंदन शर्मा, गोविंद ठाकुर और विद्यालय प्रबंधन समिति अशोक ठाकुर सहित समस्त शिक्षक और कार्यकारिणी ने खुशी प्रकट की है। साथ ही सांस्कृतिक स्पर्धा संयोजक आशा ठाकुर, नितेश ठाकुर, विशाल सहित सभी शिक्षकों ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी है। पीएमश्री आनी के छात्र वर्ग में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के सांस्कृतिक दल ने भी इस वर्ष जिला स्तर पर लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article