फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Retired Municipal Council employees in Rampur left longing for their pensions

Rampur Bushahar News: रामपुर में पेंशन के लिए तरसे नगर परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारी

Tue, 13 Oct 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
अक्तूबर में भी नहीं मिली सितंबर की पेंशन, घर का खर्च चलाना और बैंक की किस्त चुकाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अक्तूबर माह में भी सितंबर की पेंशन नहीं मिल पाई है। समय पर पेंशन का भुगतान न होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन न मिलने के कारण घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से लंबित पेंशन का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समस्या का स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र भेजा है और जल्द समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। हरि सिंह शर्मा, ईश्वर, केवल राम, मोहन लाल, सुखवीर और गुरदास वर्मा सहित अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि पेंशन ही उनके जीवनयापन का प्रमुख सहारा है। ऐसे में भुगतान में देरी होने से उन्हें घर का खर्च चलाने के साथ ही बैंक की किस्त चुकाने में भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। निर्धारित समय पर पेंशन न मिलने से उनकी आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले का जल्द संज्ञान लेने और लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि उन्हें आर्थिक दिक्कतों से राहत मिल सके। वहीं, कर्मचारियों ने नगर परिषद रामपुर और नगर पंचायत निरमंड में कार्यकारी अधिकारी का रिक्त पद भरने की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि जब तक पद नहीं भरा जाता है तो अन्य अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article