{"_id":"685145840e2ab29f07094840","slug":"video-surat-negi-listed-the-achievements-of-modi-government-called-the-11-year-tenure-a-golden-period-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ: सूरत नेगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, 11 साल के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ: सूरत नेगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, 11 साल के कार्यकाल को बताया स्वर्णिम काल
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने मंगलवार को रिकांगपिओ में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। प्रदेश वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने इस अवसर पर सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए इसे सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित अवधि बताया। उन्होंने कहा कि यह काल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल रहा है। नेगी ने मोदी सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत उल्लेख किया, जिनमें उज्ज्वला योजना, गरीबों के लिए आवास निर्माण, शौचालय निर्माण, किसान सम्मान निधि के तहत 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता और आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये सभी कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत के अनुरूप हैं, जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। नेगी ने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान देश में व्याप्त भ्रष्टाचार अब मोदी सरकार के तहत समाप्त हो गया है। नेगी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जैसे ऐतिहासिक फैसलों को भी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया। इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष यशवंत नेगी, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रपाल, कल्पा मंडल अध्यक्ष कंवर सिंह, मूरंग मंडल अध्यक्ष जीतराम नेगी और सोशल मीडिया के जिला संयोजक अविनाश भी माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।