{"_id":"6b094dbc345dce76650c18ff","slug":"video-luhri-hydro-project-affected-farmers-protest-nirth-rampur-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: लूहरी परियोजना प्रभावित किसानों का दूसरे दिन भी धरना, शमाथला के किसान भी उतरे प्रदर्शन पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: लूहरी परियोजना प्रभावित किसानों का दूसरे दिन भी धरना, शमाथला के किसान भी उतरे प्रदर्शन पर
Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:00 PM IST
Link Copied
लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट से प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर नीरथ में चल रहा धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित सचिवालय कमेटी के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में दूसरे दिन शमाथला पंचायत के प्रभावित किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान किसान सभा के नेताओं ने सरकार, प्रशासन और सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के प्रति नाराजगी जताते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
धरने को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य अध्यक्ष राकेश सिंघा, डॉ. ओंकार शाद, लूहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के महासचिव देवकी नंद, कृष्णा राणा, किसान सभा के जिला अध्यक्ष रंजीत ठाकुर और सचिव पूर्ण ठाकुर ने कहा कि सरकार, प्रशासन और एसजेवीएन प्रभावित किसानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई बार समझौते और सहमति बनने के बावजूद प्रभावित परिवारों की लंबित मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। किसान सभा के नेताओं ने आरोप लगाया कि एसजेवीएन किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
किसान सभा के नेताओं ने कहा कि लूहरी परियोजना के लिए जमीन देने वाले 23 परिवारों को आज तक एकमुश्त राशि नहीं मिली है। किसान सभा के साथ सहमति बनी थी कि प्रभावित परिवारों को यह राशि जल्द जारी की जाएगी, लेकिन लंबे समय बाद भी भुगतान नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक राहत नहीं मिल पाई है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत नित्थर, भुट्टी, करांगला और बड़ाच में कई मकानों में दरारें आई हैं। इनका सर्वे भी करवाया जा चुका है, लेकिन प्रभावित परिवारों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।
इसके अलावा परियोजना के कारण उड़ने वाली धूल से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई भी किसानों को नहीं की गई है। किसान सभा के नेताओं ने कहा कि इन समस्याओं के कारण परियोजना प्रभावित परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसान सभा के नेताओं ने स्पष्ट किया कि लूहरी परियोजना प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। जब तक सभी लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा।
धरने में काकू, दाता राम, ऋषि, नरेश, अंकुश, अशोक, धान सिंह, हेमलता, रंजना, अनीता, सरोज, मजना, सुरेखा, चमन और वीर सिंह सहित अन्य प्रभावित किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।