{"_id":"6addcf65d04cfcd7770a06f2","slug":"video-kumsu-temple-shrimad-bhagwat-katha-october-30-november-5-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: कुमसू मंदिर में 30 अक्तूबर से होगा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: कुमसू मंदिर में 30 अक्तूबर से होगा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 03:14 PM IST
Link Copied
भड़ावली पंचायत के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर न्यास कमेटी की ओर से आयोजित इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है।
मंदिर कमेटी के अनुसार, कथा का वाचन भागवत भूषण महेंद्र मोहन शर्मा करेंगे। इस धार्मिक आयोजन में संगीत शिक्षक ईशान शर्मा और जितेंद्र शर्मा भी सहयोग करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। इसके बाद शाम 4:15 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
रविवार को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। कमेटी ने कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपीं।
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि इष्ट देवता साहिब के आदेशानुसार इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि सात दिवसीय आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ आसपास के इलाकों से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।