फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Organization of the Shrimad Bhagavata Mahapurana discourse

Rampur Bushahar News: कुमसू मंदिर में 30 अक्तूबर से होगा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन

Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Organization of the Shrimad Bhagavata Mahapurana discourse
कुमसू मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के आयोजन को लेकर चर्चा करते मंदिर कमेटी पदाधिकारी और
कुमसू मंदिर में 30 अक्तूबर से होगा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन
विज्ञापन

. आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान
. मंदिर कमेटी ने तैयारियां की पूरी, सौंपी जिम्मेदारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भड़ावली पंचायत के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के मंदिर कुमसू में 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होगा। मंदिर न्यास कमेटी की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भागवत भूषण महेंद्र मोहन शर्मा कथा का वाचन करेंगे। कथा के आयोजन में संगीत शिक्षक ईशान शर्मा और जितेंद्र शर्मा भी सहयोग करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी। इसके बाद शाम 4:15 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। रविवार को मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर कमेटी ने तैयारियां लगभग पूरी कर दी हैं। कथा के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह का माहौल है। बैठक में कमेटी ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक आयोजन की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि इष्ट देवता साहिब के आदेशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर भी मिलेगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर कमेटी ने क्षेत्रवासियों से श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed