{"_id":"6addf42a90aa0652950670d7","slug":"new-executive-committee-of-the-bushahr-kabaddi-association-rampur-has-been-formed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173330-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दलीप भलूनी को अध्यक्ष और धीरेंद्र चौहान को सौंपा महासचिव का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दलीप भलूनी को अध्यक्ष और धीरेंद्र चौहान को सौंपा महासचिव का जिम्मा
विज्ञापन
बुशहर कबड्डी संघ रामपुर की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संघ
. बुशहर कबड्डी संघ रामपुर की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
. आपसी सहयोग, समर्पण और एकजुटता से बुशहर में कबड्डी को दिया जाएगा बढ़ावा : भलूनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर कबड्डी संघ रामपुर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को रामपुर में हुई। बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में सर्वसम्मति से दलीप भलूनी को अध्यक्ष चुना गया और धीरेंद्र चौहान को महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया। चुनावी प्रक्रिया को कन्वीनर अनिरुद्ध सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पूरा किया गया। इसके अलावा सुरेंद्र खुंद को कोषाध्यक्ष और संजय नेगी को वरिष्ठ उप प्रधान चुना गया। साथ ही तरुण शर्मा, अरुण मेहता, मुकेश शर्मा और नवीन भलूनी को उप प्रधान बनाया गया। इनके अलावा पुनीत गुप्ता, राजीव चौहान को कानूनी सलाहकार, बिट्टू चौहान, जसवंत को कार्यालय सचिव, विनोज नेगी, त्रिलोक भलूनी और अनिल मोकटा को संयुक्त सचिव चुना गया। वहीं अनिरुद्ध सिंह बिष्ट संयोजक, संजय सूद, प्रवेश नलवा प्रेस सचिव, सुभाष रांझा, यशवीर सिंह, राहुल शर्मा, प्रेम मेहता मुख्य सलाहकार, महेंद्र नेगी, सुरेश राणा, सुशील वर्मा और कामराज हस्टा तकनीकी संयोजक चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में विपिन शर्मा, चंद्र नेगी, राजेश कुमार, निर्दोष ठाकुर और राजेश लारज़ू को शामिल किया गया है। नव नियुक्त अध्यक्ष दलीप भलूनी ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से कबड्डी खेल के विकास, संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद है। उन्होंने संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक दीं।