फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The excitement of the Bushahr Boxing Championship begins in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में शुरू हुआ बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का रोमांच, 300 बॉक्सर दिखाएंगे दमखम

Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The excitement of the Bushahr Boxing Championship begins in Rampur
रामपुर में बुशहर बॉक्सिंग क्लब की ओर से आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
. लवी मेले के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता का हुआ आगाज
विज्ञापन

. अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में छात्र-छात्राओं के बीच होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में रामपुर बुशहर के पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार से बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति और बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश समेत अन्य राज्यों के करीब 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों के अलावा अन्य राज्यों के मुक्केबाज भी हिस्सा ले रहे हैं। आयोजकों के अनुसार अंडर-14 आयु वर्ग में 14, अंडर-17 में 12 और अंडर-19 में 11 श्रेणियों में मुकाबले करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुरेंद्र शांडिल ने किया। इस दौरान बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे। उन्होंने मुख्य अतिथि का टोपी और खातक से स्वागत किया। बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में मुक्केबाजी को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को अनुभव मिलता है। उन्होंने कहा कि आज रामपुर के खिलाफ राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्य अतिथि सुरेंद्र शांडिल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह वर्ष 1998 से रामपुर क्षेत्र में मुक्केबाजी को बढ़ावा देने और युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि आज रामपुर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बच्चे मुक्केबाजी का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां के खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी भाग ले चुके हैं। यह क्षेत्र में मुक्केबाजी के प्रति बढ़ते रुझान और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और युवाओं को स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ने के लिए खेलों को बढ़ावा देना जरूरी है। मुक्केबाजी जैसे खेल युवाओं में अनुशासन आत्मविश्वास संघर्ष करने की क्षमता और लक्ष्य के प्रति समर्पण की भावना विकसित करते हैं। शांडिल ने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर अभ्यास और मेहनत करनी चाहिए। बुशहर बॉक्सिंग चैंपियनशिप जैसे आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने के साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान करते हैं। इस मौके पर हिमाचल ओलंपिक एसोसिएशन के जिला सचिव संतोष कुमार, संयुक्त सचिव प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन अशोक नेगी, देवेंद्र पौंड, बुशहर बॉक्सिंग क्लब के महासचिव अशोक मेहता, कनक हस्टा, खेम चौहान, मुकेश मेहता, रामरतन वर्मा, विवेक गौतम, चेतन शर्मा, विनोज नेगी और राकेश कायथ मौजूद रहे।

रामपुर में बुशहर बॉक्सिंग क्लब की ओर से आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

रामपुर में बुशहर बॉक्सिंग क्लब की ओर से आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

रामपुर में बुशहर बॉक्सिंग क्लब की ओर से आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

रामपुर में बुशहर बॉक्सिंग क्लब की ओर से आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article